रायपुर

‘रायपुर कोविड अवेंजर्स’ करेंगे कोरोना पीडि़तों की मदद
09-Jan-2022 9:00 PM
‘रायपुर कोविड अवेंजर्स’ करेंगे कोरोना पीडि़तों की मदद

रायपुर, 9 जनवरी। कोरोना की विषम परिस्थितियों में जरूरतमंदों के सहयोग के लिए नगर की आठ स्वयंसेवी संगठनों ने संयुक्त रूप से मिलकर रायपुर कोविड अवेंजर्स ग्रुप बनाया है। स्पेशल टास्क फोर्स के तौर पर कार्य करते हुए यह ग्रुप रायपुर जिला प्रशासन के साथ मिलकर कोरोना मरीजों को हर संभव सहायता सुलभ कराएंगे।

टीम के सदस्यों ने संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, कलेक्टर सौरभ कुमार, निगम कमिश्नर प्रभात मलिक, सीएमओ डॉ. मीरा बघेल से भेंटकर अपनी कामों की जानकारी उन्हें दी। इस दौरान अवेंजर्स ग्रुप से हरिंदर सिंह संधू, राहुल खस्तगीर, हरमन सिंह, आलोक शर्मा, अमरजीत सिंह, जस्सी बुटर, सौरव टिपनीस, समीर वेसनवी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट