रायपुर
अविनाश चितवन के गार्ड से मारपीट, आरोपी फरार, पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही
07-Jan-2022 6:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 जनवरी। अविनाश ग्रुप के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट अविनाश चितवन के सुरक्षा गार्डों के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर आरोपी फरार हो गए। यह घटना थाना खम्हारडीह इलाके की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गुरूवार की रात साढ़े 10 बजे वाहन क्रमांक सीजी 04एल ई 4576 से अविनाश चितवन के मेन गेट के पास पहुंचे, और वहां किनारे में पेशाब करने लग गया इस पर गार्ड ने मना किया, इससे नाराज ये युवक गार्ड के साथ मारपीट कर फरार हो गए। यह घटना कॉम्पलेक्स पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। अविनाश डेवल्पर्स की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। आरोपी संतोषी नगर का निवासी बताए जाते हैं। जिनका सीसीटीवी की मदद से पतासाजी की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे