रायपुर
रायपुर एम्स के 34 इंटर्न डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव हॉस्टल खाली करने निर्देश
06-Jan-2022 5:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 जनवरी। रायपुर एम्स के 34 इंटर्न डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। इसके चलते पूरे अस्पताल में हडक़ंप मचा है। जानकारी के अनुसार एम्स प्रबंधन ने अपने 40 डॉक्टर, और स्टॉफ का कोरोना टेस्ट कराया था। इनमें से 34 इंटर्न डॉक्टर आरटीपीसीआर जांच में पॉजिटिव पाए गए। ये सारे इंटर्न आईसीयू, ट्रामा इमरजेंसी, ओपीडी, मेडीसीन, बाल और स्त्री रोग विभाग में कार्यरत हैं। इन सबके अब घर जाने की वजह से आने वाले दिनों में आम लोगों के इलाज में दिक्कत हो सकती है। इस बीच अस्पताल के हॉस्टल कमेटी के अध्यक्ष ने हॉस्टल में रह रहे सभी इंटर्न को हॉस्टल खाली करने कहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे