रायपुर
कोहरे के साये से घिरा
01-Jan-2022 5:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 जनवरी। ये तस्वीर शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे फिंगेश्वर-छुरा मार्ग की है। शनिवार को शहर में सुबह घना कोहरा छाया रहा। हालांकि बीते दिनों छाए बादलों के कारण तापमान में बढ़ोत्तरी का सिलसिला शुरू हो गया है। तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ दोपहर को हल्की उमस का एहसास भी लोगों को हो रहा है। अगले दो दिन तक सुबह ऐसे ही रहेगा।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा बताते है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, इससे लगे इलाकों से बिहार, पूर्व मध्यप्रदेश, विदर्भ से तेलांगाना तक द्रोणिका बनी है। मध्यम उत्तर छग में कई जगह बारिश हुई है। अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढऩे व न्यूनतम 2-3 डिग्री कम हो सकता है। आने वाले दो दिनों तक कोहरे छाने की संभावना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


