रायपुर

चंपारण मंदिर ट्रस्ट की जमीन से जुड़ी शिकायतों की जांच होगी
15-Dec-2021 5:03 PM
चंपारण मंदिर ट्रस्ट की जमीन से जुड़ी शिकायतों की जांच होगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 दिसंबर। चंपारण के महाप्रभू प्रागट्य बैठक जी ट्रस्ट में  गड़बड़ी की जांच होगी। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि कलेक्टर, और एसडीएम के साथ बैठक कर शिकायतों की जांच कराई जाएगी।

प्रश्नकाल में कांग्रेस सदस्य धनेन्द्र साहू ने मामला उठाया। उन्होंने कहा कि महाप्रभू प्रागट्य बैठक जी ट्रस्ट, और अपंजीकृत ट्रस्ट श्री महाप्रभू जी महाराज सर्वराकार बृज जीवनलाल महाराज के नाम से कुल चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा मांगा है।

उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर चल-अचल संपत्ति को बेची गई है। श्री साहू ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि किसी भी परिस्थिति में ट्रस्ट को जमीन बेचने का अधिकार नहीं है। कांग्रेस सदस्य ने पंजीयन को लेकर सवाल किए। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि सदस्य पहले भी यह मामला उठा चुके हैं, और सवाल राजस्व विभाग से जुड़ा है।

श्री साहू ने कहा कि तमाम शिकायतों पर कलेक्टर, और एसडीएम को बुलाकर इसकी जांच कराएंगे।


अन्य पोस्ट