रायपुर
साय ने जयशंकर नीरव के निधन पर शोक व्यक्त किया
21-Nov-2021 6:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने वरिष्ठ पत्रकार जयशंकर शर्मा क्वनीरवक्व के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री साय ने कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता को समृद्ध परम्परा का वाहक बनाकर मूल्यों व आदर्शों के लिए समर्पित करने में उनका जीवन एक तपस्वी कर्मयोगी की मिसाल रहा है। स्व. नीरव ने अपनी लेखनी से पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है जिसे सदैव स्मरण रखा जाएगा।उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति पहुँची है। श्री साय ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


