रायपुर
अग्रसेन महाविद्यालय में कल होगा योग केंद्र का शुभारंभ
20-Oct-2021 6:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
यपुर, 20 अक्टूबर। अग्रसेन महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा कल योग केंद्र का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा , आयोग के सचिव एम एल पांडेय, रायपुर के वरिष्ठ विधायक तथा पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, महापौर एजाज़ ढेबर और वार्ड पार्षद तथा एमआईसी सदस्य जितेंद्र अग्रवाल उपस्थित रहेंगे।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा रायपुर नगर के सभी वार्डों में योगाभ्यास केंद्र की स्थापना की जा रही है। इसी कड़ी में महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड के लिए योग केंद्र अग्रसेन महाविद्यालय में स्थापित किया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


