रायपुर
मेकाहारा में आज से पीडियाट्रिक विभाग की ओपीडी-आईपीडी का संचालन
16-Oct-2021 6:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 16 अक्टूबर। आज से पीडियाट्रिक (बाल्य एवं शिशु रोग) विभाग के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) एवं अंत: रोगी विभाग(आईपीडी) का संचालन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में होगा। ओपीडी चिकित्सालय का संचालन प्रथम तल (फर्स्ट फ्लोर) स्थित कक्ष क्रमांक 124-131 में किया जाएगा वहीं आईपीडी के लिए वार्ड क्रमांक एक एवं दो में बच्चों को उपचारार्थ भर्ती किया जा सकेगा।
विदित हो कि कोरोना की पहली लहर में अंबेडकर अस्पताल के विशेषीकृत कोरोना अस्पताल बन जाने के कारण पीडियाट्रिक विभाग को कालीबाड़ी स्थित शासकीय अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था जिसे पुन: शनिवार से अम्बेडकर में संचालित किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


