रायपुर
बिन ड्योढ़ी का घर उपन्यास पर कल परिचर्चा
09-Oct-2021 6:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 9 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ हिन्दी साहित्य सम्मेलन द्वारा डॉ. उर्मिला शुक्ला के नवप्रकाशित उपन्यास ‘बिन ड्योढ़ी का घर’ पर रविवार को परिचर्चा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम मायाराम सुरजन स्मृति ‘लोकायन’ रजबंधा मैदान में होगा।
परिचर्चा में अंचल के समीक्षक, और साहित्यकार डॉ. सियाराम शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में विचार रखेंगे। वरिष्ठ कवि, और साहित्यकार रवि श्रीवास्तव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


