रायपुर

नालंदा परिसर में सफलता की पाठशाला सेमिनार
28-Sep-2021 5:43 PM
नालंदा परिसर में सफलता की पाठशाला सेमिनार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 सितंबर। नालंदा परिसर प्रबंधन सोसायटी के अध्यक्ष एवं कलेक्टर रायपुर सौरभ कुमार के पहल पर, नालंदा परिसर लाइब्रेरी के सदस्यों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित अधिकारियों से रूबरू कराने के लिए सफलता की पाठशाला कार्यक्रम शुरू किया गया है।

इस कार्यक्रम के तहत सीजीपीएससी द्वारा आयोजित स्टेट सिविल सेवा परीक्षा के तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सीजीपीएससी 2019 के टॉपर श्री नीरनिधि नंदेहा द्वारा प्रतिभागियों को सीजीपीएससी  के परीक्षाओं के लिए सफलता के टिप्स दिए।

नीरनिधि नंदेहा ने प्रतिभागियों को बताया कि वे मुख्य परीक्षा को ध्यान में रखते हुये, परीक्षा के सेलेबस के अनुसार कॉन्सेप्ट को समझते हुए प्रमाणिक पुस्तकों से हार्ड एण्ड स्मार्ट स्टाइल से स्टडी करें। तैयारी के लिए पहले चरण में हार्ड स्टडी करके टापिक वॉइस अपने नोट्स तैयार करें, तथा इस नोट्स को अपडेट करते रहें।

नोट्स तैयार करने के लिये सॉफ्टवेयर का उपयोग कर डिजीटल नोट्स बनाने को प्राथमिकता देंवे। पूर्व वर्ष के प्रश्नो के प्रकृति एवं प्रवृत्ति के आधार पर नोट्स तैयार करें। परीक्षा के समय, स्मार्ट स्टडी द्वारा इस नोट्स के मुख्य बिंदुओं पर फोकस कर उनका सतत् रिविजऩ करें।


अन्य पोस्ट