रायपुर
आजादी का अमृत महोत्सव
13-Aug-2021 5:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 13 अगस्त। आजादी के 75 वर्षों में भारत की प्रगति एवं उपलब्धियों को उत्सव के रूप में सबके सामने लाने के लिए केन्द्र सरकार के सभी विभागों में ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के अंतर्गत विभिन्न आयोजन किये जा रहे है। इसी श्रृखंला में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में संचालित मृदा परिक्षण एवं फसल अनुक्रिया सहसंबंध पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना द्वारा कृषकों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य ई-गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस परिचर्चा में प्रदेश के कवर्धा, अंबिकापुर एवं कोण्डागांव के कृषकों और वैज्ञानिकों के मध्य मृदा स्वास्थ एवं मृदा परीक्षण आधारित उर्वरक प्रबंधन विषय पर चर्चा हुई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


