रायगढ़

सट्टा लिखते महिला आरोपी गिरफ्तार
05-Feb-2026 7:22 PM
सट्टा लिखते महिला आरोपी गिरफ्तार

साढ़े 37 हजार व मोबाइल जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 5 फरवरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर कल सट्टा पट्टी लिख रही महिला रूपा लहरे पति राजू लहरे उम्र 38 वर्ष को रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी महिला ने 5 प्रतिशत कमीशन पर कागज पर सट्टा पट्टी लिखने तथा मोबाइल के माध्यम से व्हाट्सएप पर ऑनलाइन रुपये-पैसों का दांव लगवाना स्वीकार किया।

आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी लिखा हुआ कागज, मोबाइल, सट्टा में प्रयुक्त नगद रकम 37,500 रुपये तथा एक चालू डॉट पेन जब्त किया गया है। आरोपी महिला के विरुद्ध थाना जूटमिल में धारा 06(ए), 7 छत्तीसगढ़ जुआ निषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट