रायगढ़
रायगढ़, 3 फरवरी। थाना पुसौर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। आरोपी पिछले करीब एक माह से लुक छिप रहा था ।
पीडि़ता द्वारा 28 दिसंबर को थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह अपने घर से सहेली के साथ स्कूटी से स्कूल आना-जाना करती थी। स्कूल जाने के दौरान मनोज खडिय़ा नामक युवक उसका पीछा कर अश्लील इशारे करता था, जिसे वह अनदेखा करती रही> 27 दिसंबर को जब पीडि़ता अपनी सहेली के साथ बाजार जा रही थी, तभी आरोपी मनोज खडिय़ा उनके पास आकर मोबाइल नंबर मांगने लगा। बालिका द्वारा मना करने पर आरोपी ने उसका बायां हाथ पकडक़र छेड़छाड़ की। बालिका के विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
पीडि़ता की रिपोर्ट पर थाना पुसौर में धारा 75(2), 78(1), (1) भारतीय न्याय संहिता एवं 12 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार था। आरोपी के गांव में मौजूद होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। आरोपी मनोज कुमार खडिय़ा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


