रायगढ़

सुभाष एनटीपीसी लारा के नए परियोजना प्रमुख
05-Feb-2026 7:29 PM
सुभाष एनटीपीसी लारा के नए परियोजना प्रमुख

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 5 फरवरी। सुभाष ठाकुर ने 3 फरवरी को परियोजना प्रमुख का कार्यभार संभाला है। इससे पहले, वे हिमाचल प्रदेश में एनटीपीसी का कोल्डम जल विद्युत परियोजना के प्रमुख के तौर पर कार्य कर रहे थे।

देश का प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेज बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा, रांची से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, श्री ठाकुर ने 1993 में एक कार्यपालक प्रशिक्षु के तौर पर एनटीपीसी में शामिल हुए थे।

श्री ठाकुर के पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, ऑपरेशन और मेंटेनेंस, फ्यूल मैनेजमेंट, बिजली दक्षता और  पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में 33 साल से ज्यादा का अलग-अलग तरह का अनुभव है। अपने शानदार करियर के दौरान, उन्होंने कई अहम पोस्ट पर काम किया है और एनटीपीसी  रिहंद, ईओसी नोएडा, दरलीपल्ली और कोल्डम हाइड्रो प्रोजेक्ट में काम किया है।


अन्य पोस्ट