रायगढ़

अधेड़ महिला से रेप, दो गिरफ्तार
12-Feb-2023 4:47 PM
अधेड़ महिला से रेप, दो गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 12 फरवरी।
अधेड़ महिला से रेप के आरोपियों को कापू पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर  भेज दिया। 

पुलिस के अ्रनुसार कल  शाम थाना कापू को ग्रामीणों के माध्यम से सूचना मिली कि थाना के निकट एक गांव में रहने वाली अधेड़ उम्र की महिला जो अकेली रहती है वह काफी समय से बाहर नही दिखी है और अनिष्ट होने की आशंका जताई। 
सूचना पर थाना प्रभारी कापू उपनिरीक्षक बलदेव साय पैकरा अपने स्टाफ के साथ महिला के गांव पहुंचे। महिला के घर आस-पास मौजूद ग्रामीण महिला को 1-2 दिन से घर के भीतर रहना और बाहर आते नहीं देखना बताये। थाना प्रभारी गांववालों के साथ तस्दीक कर महिला से पूछताछ किया। महिला स्वयं को चोटिल होना और अपनी स्थिति ठीक नहीं होना बताई।

थाना प्रभारी महिला की स्थिति देखकर उसे  पीएचसी भिजवाये। जहां प्राथमिक उपचार बाद महिला को रायगढ़ उचित इलाज के लिए भिजवाया गया। रायगढ़ में इलाज दौरान महिला विवेचनाधिकारी एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को पीडि़त महिला का बयान लेने के लिए भेजा गया। महिला ने गांव के दो युवक संजय रोहिदास और सुमित  राम सारथी  का नाम बताते हुए बताई कि दोनों युवक 7 फरवरी के दोपहर उसके घर नशे की हालत में आए थे और रेप किया।

 कापू पुलिस द्वारा आरोपियों पर सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी संजय रोहिदास (19 साल) और उसके एक अन्य साथी  सुमित सारथी (38 साल) को हिरासत में लेकर आज न्यायिक रिमांड लेने धरमजयगढ़ कोर्ट पेश किया गया है।


अन्य पोस्ट