रायगढ़

पिकअप पलटी, दो महिला गंभीर, कई घायल
21-Jan-2023 3:35 PM
पिकअप पलटी, दो महिला गंभीर, कई घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 21 जनवरी।
जिले के पुसौर ब्लाक में शुक्रवार की दोपहर एक पिकअप के पलट जाने की घटना में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, वहीं अन्य लोगों को भी चोट आई है। इस दुर्घटना में घायलों को पुसौर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। घटना के बाद से पिकअप चालक फरार हो गया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होनें सरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोर्रा निवासी तकरीबन 35-40 ग्रामीण एक पिकअप में सवार होकर सराईपाली जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वाहन जब पुसौर ब्लाक के ग्राम त्रिभौना के पास पहुंची ही थी कि पिकअप वाहन चालक अपने तेज रफ्तार वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सडक़ किनारे पलट गई। इस घटना में दो महिलाओं को गंभीर रूप से चोट आई है, जिन्हें रायगढ़ जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है। इसके साथ ही वाहन में सवार अन्य लोगों को भी चोटे जिन्हें पुसौर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद से वाहन चालक मौके से फरार हो गया है।  

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप में 5 से लेकर 40 साल तक के लोग सवार थे और अभी तक घायलों का नाम पता नही चल सका है। घटना की सूचना के बाद पुसौर थाने की टीम मौके के लिये निकल गई है।  

 


अन्य पोस्ट