रायगढ़

कांग्रेस के भ्रष्टाचार के कारण ईडी की छापामारी से व्यापारी अधिकारी हलाकान-ओपी
15-Jan-2023 2:43 PM
कांग्रेस के भ्रष्टाचार के कारण ईडी की छापामारी से व्यापारी अधिकारी हलाकान-ओपी

रायगढ़, 15 जनवरी। ईडी के छापे पर मुखमंत्री  भूपेश बघेल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विभिन्न जगहों में फिर से ईडी की कार्रवाई हो रही है। ऐसी कार्यवाही के लिरए ओपी ने सीधे तौर पर कांग्रेस के भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराया है।

कांग्रेस की माफिया संस्कृति को निशाने पर लेते हुए भाजपा नेता ने जारी विज्ञप्ति में कहा कांग्रेस ने जुलाई 2020 में कोयले के रॉयल्टी हेतु ऑन लाइन व्यवस्था को समाप्त कर मैनुअल व्यवस्था लागू किया,  जिसके जरिए वसूली की व्यवस्था लागू की जा सके।  कांग्रेस इस विषय पर मौन क्यों है ?
पारदर्शिता हेतु लाई गई इस व्यवस्था को किसके कहने पर परिवर्तित किया गया। इसका स्पष्टीकरण कांग्रेस को देना चाहिए। 

 


अन्य पोस्ट