रायगढ़
रायगढ़, 23 दिसंबर। भारत जोड़ो यात्रा के तर्ज पर 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की रूपरेखा बनाई गई है। जिस अभियान का तात्पर्य हाथ जोडऩे से नहीं है, अपितु हाथ से हाथ जोडऩे का है। यानी जो हमारे विचारधारा के नहीं हैं उनको भी कांग्रेस से जोडऩा है। साथ ही बढ़ साथ सरकार की उपलब्धि और कांग्रेस की नीति लेकर हर बूथ में जाएंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष अरुण मालाकार ने बताया कि हर बूथ में कार्यकर्ताओं के घर में पार्टी का झंडा फहराएंगे। इसके साथ ही साथ कांग्रेस अधिवेशन को लेकर भी चर्चा होगी। भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार होगा, यह अभियान 26 जनवरी 2023 से शुरू होकर 2 महीने तक चलेगा। पदयात्रा का आयोजन ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा किया जाएगा, यह अभियान पद यात्रा के रूप में सभी ग्राम पंचायतों, गांव मतदान केंद्रों को कवर करेगा। अभियान तीन विभिन्न स्तरों पर आयोजित किया जाएगा।
अभियान की शुरुआत ब्लाक स्तर पर उद्घाटन बैठक से होगी। दो महीने के लिए पद यात्रा हर गांव और मतदान केंद्र को कवर करना, प्रत्येक ब्लाक में एक माह गांव-गांव में कांग्रेस का झंडा फहरा कर गांव-गांव यात्रा शुरू करें। हर गांव में एक बैठक डोर टू डोर जनसंपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण मालाकार ने दी है।


