रायगढ़

ओडिशा से अवैध गांजे की तस्करी, दो गिरफ्तार
17-Dec-2022 4:30 PM
ओडिशा से अवैध गांजे की तस्करी, दो गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़,17 दिसंबर।
जूटमिल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर  ओडिशा सीमा में दबिश देकर दो तस्करों से दो किलो गांजा जब्त करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 15 दिसंबर की सुबह साइबर सेल चौकी प्रभारी जूटमिल उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल को मुखबिर से सूचना मिला की एक मोटरसाइकिल में सवार दो व्यक्ति ओडिशा से गांजा लेकर शहर की ओर आ रहे हैं।
पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए हुलिए अनुसार मोटरसाइकिल पर आ रहे दो व्यक्तियों को अमापाली मेन रोड के पास दोपहर करीब 15:30 बजे रोका गया, पूछताछ में दोनों अपना नाम मनोरंजन दास उर्फ गुड्डु (33) कोडपल्ला थाना अम्बाभौना जिला बरगढ़ ओडिशा, हीरालाल कुर्रे (25) साकिन रायकोना थाना सरसिवा जिला सारंगढ बिलाईगढ़ के रहने वाले बताए जिनको कार्रवाई की जानकारी देकर उनका विधिवत तलाशी लिया गया। तलाशी में आरोपियों के पास रखे थैला के अंदर 2 पैकेट खाकी रंग के प्लास्टिक टेप से लिपटा हुआ संदेहास्पद पदार्थ मिला जिसे गवाहों के समक्ष चेक करने पर गांजा का होना पाया गया। आरोपियों से दो पैकेट गांजा वजन 2 किलोग्राम कीमत 10 हजार  तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर गिरफ्तार किया गया।
 


अन्य पोस्ट