रायगढ़

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन खिलाफ सडक़ पर उतरी भाजपा, पुतला फूंका
29-Jul-2022 5:13 PM
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन खिलाफ सडक़ पर उतरी भाजपा, पुतला फूंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 29 जुलाई।
पश्चिम बंगाल के कांग्रेस सांसद अधीर रंजन द्वारा राष्ट्रपति के लिए किए गए आपत्तिजनक सम्बोधन के खिलाफ देश भर में बवाल मचा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी सांसद के इस बयान के खिलाफ मोर्चा खोलकर खड़ी हो गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को रायगढ़ में भी कंग्रेस सांसद अधीर रंजन के पुतले फुके गए। भारतीय जनता पार्टी एवं भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के द्वारा शहर में कांग्रेस पार्टी और सांसद अधीर रंजन के खिलाफ जमकर नाररबाजी की ओर उनका पुतला फूंका।

भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री दुर्गा देवांगन ने कहा कि कांग्रेस का चरित्र क्या है यह अधीर रंजन के बयान से पता चलता है। राष्ट्रपति के लिए इस तरह का उद्बोधन किया जाना महिला और जनजातीय समाज का बहुत बड़ा अपमान है । कांग्रेस को इसके लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

पुतला दहन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल,  अनुसूचित जनजाति राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत सोमावार,  आलोक सिंग, सुरेश गोयल, रथु गुप्ता, ज्ञानू गौतम, सुमित शर्मा अनुपम पाल, शैलेश माली, मितेश शर्मा, सतनाम सिंग, अंकुर गोरख,  भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा खलखो, जिला महामंत्री दुर्गा देवांगन, सुशीला, गोपिका, मेघा जाटवर, गीता दास, आदि मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट