रायगढ़
तालपत्री एवं छाता देकर मदद
24-Jun-2022 7:32 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सारंगढ़, 24 जून। सेवा फाउंडेशन अध्यक्ष सतीश यादव द्वारा गरीब बस्ती जहां लगातार चार दिनों से हो रही बरसात की वजह से गरीबों का मकान ढह गया है, उनको तालपत्री एवं छाता वितरण किया गया।
बारिश में कच्चे घर ढह रहे हैं और गरीब बेघर हो रहे हैं। ऐसे लोगों के सामने रात गुजारना मुश्किल हो रहा है। बस्ती में एक मकान ढह गया। उसने आर्थिक सहायता की मांग की, उन्होंने बताया कि रात करीब 8 बजे बरसात के कारण उसका कच्चा मकान धराशायी हो गया। साथ ही घरेलू सामान को भी नुकसान पहुंचा है।
उस व्यक्ति को तालपत्री , छाता के साथ चावल, दाल दिया गया। यह कार्य सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष सतीश यादव एवं उनकी समिति ने की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे