रायगढ़

20 लाख से बनी समरसता भवन का लोकार्पण
06-Jun-2022 8:41 PM
20 लाख से बनी समरसता भवन का लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 6 जून।
दहीदा में 20 लाख की लागत से निर्मित समरसता भवन का छत्तीसगढ़ अजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष सारंगढ़ विधायक उत्तरी  जांगड़े ने लोकार्पण कर आमजन को समर्पित किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक उत्तरी जांगड़े, विशिष्ट अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार, लीला बाई सिदार सरपंच, जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगड़े, पूर्व जनपद सदस्य छेदुराम साहू, जिला कांग्रेस ग्रामीण महामंत्री विष्णु नारायण चन्द्रा, थाना प्रभारी जय मंगल पटेल,युवा नेता मुकेश भारद्वाज की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ।

विधिवत समरसता भवन का फीता काटकर विधायक उत्तरी जांगड़े ने भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को जिला महामंत्री विष्णु चन्द्रा ने संबोधित करते हुए शासन की योजनाओं से अवगत कराया और विधायक उत्तरी जांगड़े की कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कांग्रेस के साथ चलने का आह्वान किया इसके बाद जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगड़े ने संबोधित करते हुए कहा कि आपके गांव में हमेशा हमारी उपस्थिति रहती है और सभी के सुख दुख में हम शामिल होते हैं। आपके गांव के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होगी। आप सब का आशीर्वाद हमेशा कांग्रेस पार्टी पर बना रहे, यही कामना करता हूं तत्पश्चात कार्यक्रम को जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार ने संबोधित किया और कहा कि आपके गांव से मेरा पुराना रिश्ता है। 4 पंचवर्षीय से यहां के सरपंच के साथ में काम करते आया हूं। आप सब का आशीर्वाद हमेशा मुझे मिलता रहा है। आगे भी आप सब का आशीर्वाद बना रहे जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है। गांव गरीब किसान खुशहाल हैं कांग्रेस जो कहती है वह करती है आप सबको पता है कि किसानों का कर्जा माफ बिजली बिल हाफ एवं भूमिहीन परिवार को सहायता राशि सहित युवाओं को विभिन्न कार्यक्रम आयोजन के लिए भूपेश सरकार राशि उपलब्ध करा रही है, जिसका आप सबको लाभ लेना है और आपके  लोकप्रिय विधायक के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चलना है 50 साल की लंबित मांग सारंगढ़ जिला निर्माण को महज ढाई साल में कांग्रेस सरकार ने पूरी की है जिसमें विधायक उत्तरी जांगड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 

कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों में कोसीर भाजपा मंडल अध्यक्ष के छोटे भाई रूपलाल चन्द्रा (रूपली) एवं बसपा नेता सहसराम जांगड़े, सरपंच लीला बाई सिदार, मंगल सिदार, गणपति सिदार, दिलीप, जामती लाल भारती,संतोष भारती, लीकेश खुंटे, बुचाऊ बनज, समारू यादव, राम चंद्रा,फिरन बढ़ाई,श्याम लाल भारती, राजू भारती, कौशल्या बाई सिदार, सुखदा बाई मरार बीरबल आदित्य, कुमार आदित्य, देवी सिंह सिदार,अश्वनी सिदार, संतोष टंडन, पुरुषोत्तम महाराज, गिरवर आदित्य, ममता आदित्य, परदेसी यादव,गोवर्धन यादव, प्रमुख रूप से शामिल रहे मंच का सफल संचालन जगदीश जांगडे ने किया कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्राम वासियों जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
 


अन्य पोस्ट