नारायणपुर

संध्या पवार बनीं नारायणपुर भाजपा जिलाध्यक्ष
06-Jan-2025 10:23 PM
संध्या पवार बनीं नारायणपुर भाजपा जिलाध्यक्ष

पहली बार भाजपा संगठन की कमान महिला के हाथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नारायणपुर,  6 जनवरी। जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन में एक नए युग की शुरुआत हुई है। पहली बार, भाजपा संगठन की कमान एक महिला के हाथ में सौंपी गई है। छोटेडोंगर की संध्या पवार को नारायणपुर भाजपा जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

 भाजपा ने आगामी चुनाव के मद्देनजर हल्बा समाज की आदिवासी महिला को कमान सौंप का जातिगत समीकरण और क्षेत्र की राजनीतिक समीकरण को साधने का प्रयास किया है।

संध्या पवार ने पहले भी संगठन में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। वह महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष और प्रदेश कार्य समिति सदस्य रह चुकी हैं। इसके अलावा, वह जिला पंचायत सदस्य के तौर पर भी चयनित हो चुकी हैं। नारायणपुर जिले में महिलाओं का बोलबाला है। कुछ दिन पहले ही, महिला कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगई को नारायणपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया था।

 नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष संध्या पवार ने कहा कि कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ महिला होने से विकास कार्यों को पहुंचाने में आसानी होगी। भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उन्होंने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। संध्या पवार के नेतृत्व में भाजपा संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने की उम्मीद है।


अन्य पोस्ट