नारायणपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नारायणपुर, 4 दिसंबर। वन मंत्री केदार कश्यप नारायणपुर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। जनादेश दिवस के अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। मंत्री केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारे विष्णुदेव साय सरकार को एक वर्ष पूर्ण हो गए। उन्होंने कहा कि देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी। आज डबल इंजन की सरकार होने से प्रदेश उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रही है। मंत्री केदार कश्यप ने उपस्थित भाइयों बहनों का हॄदय से आभार किया।
वनमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनकल्याणकारी कार्यों को पूर्ण किया जा रहा है। भाजपा ने अपने वादों के अनुरूप किसानों को दो वर्ष के धन बोनस की राशि प्रदान किया। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की 3100 रुपए प्रति क्विंटल के दर से किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को राशि प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। इसी तरह तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा 5500 रुपए मिल रहा है। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा विकसित करने की दिशा में कार्य किया है। आज बस्तर के किसान भी प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेच रहे हैं। वहीं इससे कांग्रेस के नेताओं को इतनी पीड़ा हो रही है कि धान की खरीदी को लेकर अफवाह फैलाने में जुटे हुए हैं।
वनमंत्री केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं को कहा कि पीएससी और व्यापमं के माध्यम से परीक्षा में विष्णुदेव साय सरकार ने पूर्णत: पारदर्शिता के साथ का भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। आज साय सरकार के सुशासन में दूर गांव के युवक - युवती भी सपने पूरा करने विश्वास के साथ पढ़ाई कर रहे हैं।
वनमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा आवास स्वीकृत किए जाने पर बयान जारी करते हुए कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पहल पर केंद्र के मोदी सरकार का यह कदम बस्तर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
वनमंत्री केदार ने बस्तर वासियों की ओर से पीएम मोदी और विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि बस्तर में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले पीडि़त परिवारों और आत्म समर्पण कर चुके नक्सलियों को विकास की मुख्यधारा से जोडऩे की दिशा में डबल इंजन सरकार की सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय उन परिवारों के लिए सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनहित में काम करने वाली सरकार है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव सरकार में मोदी की गारंटी को पूरा कर रहे हैं। हमारी विष्णुदेव साय सरकार में भ्रष्टाचार का कोई स्थान नही है। हमारी सरकार का एक ही लक्ष्य है छत्तीसगढ़ को स्व. अटल बिहारी जी के सपनों के अनुरुप संवारना।
प्रदेश की जनता ने जिन आकांक्षाओं को लेकर हमारी सरकार बनाई है उन सभी वादों को पूरा करने के लिए हम सतत कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसाय सलाम, भाजपा नेता बृजमोहन देवांगन, गौतम गोलछा, नारायण मरकाम, जयप्रकाश शर्मा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।