नारायणपुर

शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में जनजातीय गौरव स्मृति कार्यक्रम
23-Oct-2024 10:07 PM
शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में जनजातीय गौरव स्मृति कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नारायणपुर, 23 अक्टूबर। शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में 21 अक्टूबर दिन सोमवार को जनजातीय गौरव स्मृति कार्यक्रम का समुदाय युवं उनकी परंपराओं का छत्तीसगढ़ के इतिहास,  संस्कृति राज्य के अन्य क्षेत्रों में विशेष योगदान एवं गौरवशाली अतीत को सम्मानित करने के उद्देश्य से एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संरक्षक सर्वआदिवासी समाज रूपसाय सलाम, विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक शोधकर्ता सर्व आदिवासी समाज भागेश्वर पात्र, मुख्य वक्ता के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता रायपुर रामनाथ कश्यप, जिला संयोजक के रूप में मगंउ कावड़े, स्थानीय जनप्रतिनिधि शमिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य ब्रजेन्द्र सिंह राजपूत एवं कार्यक्रम संयोजक व्याख्याता के. सुमित्रा और सह संयोजक व्याख्याता खगेश साहू के नेतृत्व में कार्यक्रम समिति के सभी सदस्यों राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वय से कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक के. सुमित्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता, भगवान बिरसा मुण्डा, रानी दुर्गावती, शहीद वीर नारायण सिंह, छत्तीसगढ़ महतारी के चित्रपट पर दीप प्रज्जवलन कर किया गया। उसके पश्चात् राजकीय गीत के गायन से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

कार्यक्रम सह संयोजक द्वारा मंचासीन अतिथियों का परिचय एवं पुष्पगुच्छ द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम संयोजक  के. सुमित्रा ने कार्यक्रम का प्रस्तावना वाचन किया और कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य से अवगत कराया। प्रोजेक्टर के माध्यम से आर.आर.आर फिल्म का कोमडम भीमडू गीत का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में जनजाति नायकों के जीवन एवं उनके योगदान के बारे में मुख्य वक्ता रामनाथ कश्यप द्वारा दी गई। जनजातियों की संस्कृति परंपराओं का उल्लेख मुख्य अतिथि रूपसाय सलाम ने अपने उद्बोधन में किया। नारायणपुर की जनजातियों के इतिहास, उनके गौरव की चर्चा विशिष्ट अतिथि श्री भागेश्वर पात्र ने अपने उद्बोधन में किया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत जनजातीय समुदाय की कला, संगीत और नृत्य का प्रदर्शन किया गया। लोकनृत्य को सभी अतिथियों एवं दर्शकों ने बहुत सराहा। रंगोली, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र मंचासीन अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया। संस्था प्रमुख के आभार प्रदर्शन पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से जनजाति समुदाय से संबंधित भूतपूर्व छात्र-छात्रायें भी उपस्थित हुए। भूतपूर्व छात्र प्रकाश वर्मा द्वारा भगवान बिरसा मुण्डा के जीवन पर आधारित कविता प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य श्री ब्रजेन्द्र सिंह राजपूत की अध्यक्षता में कार्यक्रम संयोजक श्रीमती के. सुमित्रा, सह-संयोजक श्री खगेश साहू, श्रीमती सोनालिका सिंह, सुश्री चित्रा सोन, श्री सौरभ ठाकुर, कर्मचारी गण, संस्था के अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं एवं संस्था के भूतपूर्व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ।


अन्य पोस्ट