नारायणपुर

वीर बाल दिवस पर चित्रकला स्पर्धा
27-Dec-2023 9:19 PM
वीर बाल दिवस पर चित्रकला स्पर्धा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नारायणपुर, 27 दिसंबर।
जिला स्तरीय वीर बाल दिवस मुख्य समारोह का आयोजन शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बांगलापारा में 26 दिसंबर को किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में  कमलजीत सिंह आहुजा ,  सुदिप झा , सचिन जैन, राजेंद्र प्रजापति, हृदय वर्मा, एवं  अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। बच्चों द्वारा बहुत ही मनमोहक चित्रकला वीर जोरावर सिंह और फतेह सिंह जी का बनाया गया। जिसमें  कमलजीत आहूजा के द्वारा प्रसन्न होकर सभी बच्चों को कंपास वितरण किया गया एवं शिक्षा विभाग की द्वारा प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त सभी बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया।
 
इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से लक्ष्मी कांत सिह विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक, विपिन मिश्रा, यतिन्द्र नाग,प्रकाश ठाकुर, एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपना योगदान दिया। 


अन्य पोस्ट