नारायणपुर
दिनदहाड़े भाजपा नेता की नक्सल हत्या
04-Nov-2023 10:29 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नारायणपुर, 4 नवंबर। मतदान के 3 दिन पहले नक्सलियों ने नारायणपुर में दिनदहाड़े भाजपा नेता की हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हडक़ंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, आज दोपहर नक्सलियों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे की कौशलनार के साप्ताहिक बाजार में हत्या कर दी। रतन दुबे ग्राम कौशलनार में चुनाव प्रचार के लिए निकले थे। रतन दुबे भाजपा पार्टी से जिला पंचायत सदस्य भी है। साथ ही जिला नारायणपुर परिवहन संघ के अध्यक्ष भी हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे