महासमुन्द

देव संस्कृति विद्यालय में आस्था-रेबुकान की ओर से आत्मरक्षा प्रशिक्षण, अब से विद्यालय में एक विषय भी
18-Jul-2025 3:08 PM
देव संस्कृति विद्यालय में आस्था-रेबुकान की ओर से आत्मरक्षा प्रशिक्षण, अब से विद्यालय में एक विषय भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 18 जुलाई। देव संस्कृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रेबुकोन कराटे एकेडमी और आस्था वेलफेयर संस्था के सहयोग से किशोर बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोर बालिकाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना है ताकि वे संभावित खतरों से खुद को बचा सकें और अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकें। विद्यालय में आज से ही आत्मरक्षा को एक विषय के रूप में पढ़ाने का ऐलान संस्था के पदाधिकारियों ने की हैं। अब देव संस्कृति विद्यालय जिले का एकमात्र ऐसा स्कूल बन गया है जहां पर बच्चों को आत्मरक्षा विषय पढ़ाई जाएगी।

कार्यक्रम में बतौर अतिथि डॉ. एकता लंगेह, समाजसेविका और देव संस्कृति शिक्षण समिति अध्यक्ष शशि प्रभा थीटे उपस्थित थीं। डॉक्टर एकता ने कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण का प्रथम उद्देश्य बच्चियों को शारीरिक हमले से खुद को बचाने के लिए आवश्यक ज्ञान प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा न केवल शारीरिक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास को भी बढ़ावा देती है।

शशि प्रभा थीटे ने बताया कि यह हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है और हम सबको एकजुट होकर बच्चियों की आत्मरक्षा और अन्य कौशल पर कार्य करने के लिए जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण के माध्यम से हम बच्चियों को सशक्त बना सकते हैं और उन्हें अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

आत्मरक्षा प्रशिक्षक नीलकंठ साहू ने बताया कि मार्शल आर्ट अनुशासन और एकाग्रता की ओर ले जाता है और यह गुण बच्चों में व्यवस्थित अभ्यास और दोहराव के माध्यम से विकसित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास को बढ़ावा देती है।

 

इस अवसर पर तारिणी चंद्राकर ने बताया कि कराटे अकादमी और आस्था वेलफेयर संस्था के सहयोग से सभी बड़े स्कूलों में आत्मरक्षा हेतु नि:शुल्क मार्शल आर्ट, योग और मेडिटेशन की क्लास दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण के माध्यम से हम बच्चियों को सशक्त बना सकते हैं और उन्हें अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिव्या रंगारी को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन मार्शल आर्ट प्रशिक्षक नीलकंठ साहू और आभार प्राचार्य कुबेर गिरी गोस्वामी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से नरेंद्र नायक, रामकुमार साहू, तुषार चंद्राकर, जय तंबोली, दूषण साहू,देव संस्कृति विद्यालय के स्टाफ  और विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा।


अन्य पोस्ट