महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 29 अक्टूबर। भारत देश की आजादी को 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं कर्नाटक साहित्य संघ द्वारा बहुभाषी कवि सम्मेलन 31 अक्टूबर को कर्नाटक राज्य के बसवकल्याण स्थान में रखा गया है।
उक्त कवि सम्मेलन में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ राज्य के सुप्रसिद्ध कवि भाग लेकर विभिन्न भाषाओं में कविता पाठ करेंगे, जिसमें छत्तीसगढ़ से बागबाहरा के कवि रुपेश तिवारी छत्तीसगढ़ी में कविता पाठ कर अंचल को गौरवान्वित करेंगे।
सम्मेलन में भाग लेने के लिए श्री तिवारी 29 अक्टूबर को कर्नाटक बसवकल्याण के लिए रवाना हो गए। श्री तिवारी इसके पूर्व दूरदर्शन, आकाशवाणी, एवं अन्य चैनलों में तथा अनेक मंचों में कविता पाठ कर चुके हैं। अंचल की इस उपलब्धि पर बागबाहरा नगर सहित महासमुंद जिला के साहित्यकार कवि एवं साहित्य प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है जिनमें प्रमुख रूप से महासमुंद से अशोक शर्मा, राजेश्वर खरे ,दाऊलाल चंद्राकर, प्रलय थिटे, पिथौरा से प्रवीण प्रवाह उमेश दीक्षित शिवा महंती तथा बागबाहरा से हरीश पांडे, दानवीर शर्मा, जसवंत भारती, धनराज साहू, हबीब खान, अनुराग द्विवेदी, विष्णु महानंद, सुरेश नरेडिय़ा, सिमर दुआ, एन.आर.चंद्राकर, भूषण लाल साहू, शेषनारायणसाहू, अरुण शुक्ला ,राजू कोमाखान, विजय शर्मा सहित अंचल के साहित्यकार शामिल हैं।