महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,4फरवरी। महासमुंद इमलीभांठा में अधिवक्ता संध्या साहू एवं परिवार द्वारा आयोजित शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हुई।
आयोजन कांपा वाले सोनबांकड़ा साहू परिवार द्वारा अपने दिवंगत पूर्वजों को समर्पित करते हुए कराया जा रहा है। आयोजनकर्ता संध्या साहू-गीता साहू ने बताया कि स्व.पुनई बाई साहू,गजेन्द्र साहू, सरजूराम, हीराराम साहू, लक्ष्मीकांत, सावित्री साहू की स्मृति में आयोजित है। इस अवसर पर प्रथम शिव महात्मय एवं शिवतत्व को बताते हुये कथावाचक पं.कमलेश प्रसाद दुबे कांपा तुमगांव वाले ने कहा कि शिव ही सत्य है एवं परमात्मा को सत्यप्रिय है। सत्संग की बड़ी महिमा है। कलियुग में ईश्वर प्राप्ति का सत्संग ही सहज माध्यम है। कहा कि शिव लोक, साकेत धाम, ब्रम्हलोक स्वर्ग से भी बढक़र है। टेकराम सेन ने बताया कि 2 से 9 फरवरी आयोजित उक्त भतिमय आयोजन में शिव महापुराण कथा के साथ-साथ विभिन्न भक्तिमय आयोजन भी होगा।


