महासमुन्द

जिला अस्पताल महासमुंद-पिथौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन प्लांट इसी माह
13-Sep-2021 8:36 PM
जिला अस्पताल महासमुंद-पिथौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन प्लांट इसी माह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 13 सितम्बर।
महासमुंद जिला अस्पताल में एक और ऑक्सीजन प्लांट इसी माह लगने वाला है। अभी तक जिला अस्पताल में 840 लीटर प्रति मिनट की क्षमता के साथ ऑक्सीजन सप्लाई करने वाला प्लांट था। अब इसकी क्षमता में हजार लीटर प्रतिमिनट का और इजाफ ा होने वाला है। इस प्लांट के लिए पीएस, टेक्नोलॉजी वाले मशीन महासमुंद भी पहुंच गई है। इंतजार है तो बस दिल्ली से आने वाली इंजीनियर्स के टीम का, जो इसे इंस्टॉल करेंगे।

 मालूूम हो कि कोरोना महामारी के दूसरे दौर में ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर सभी तरफ  अफ रा-तफ री का माहौल था। ऑक्सीजन सिलेंडर व ऑक्सीजन बेड की ऐसी आवश्यकता पहले कभी भी देखने को नहीं मिली थी। सभी संस्थानों में पहले से दो से तीन गुना अधिक ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही थी। इसे ही देखते हुए प्रधानमंत्री ने सभी जिलों में एक ऑक्सीजन प्लांट लगाने का एलान किया था। इसके तहत महासमुंद जिले में पिथौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चयनित किया गया था। 

जानकारी अनुसार पिथौरा सीएचसी के ऑक्सीजन प्लांट के लिए भी पीएसए टेक्नोलॉजी की मशीन आ गई है। दिल्ली से आने वाली टीम दोनों प्लांट के मशीनों को इंस्टॉल करेगी। पीएसए प्रेशर स्विंग एब्जॉबशन टेक्नोलॉजी उच्च दबाव में गैस सॉलिड सरफेस की तरफ आकर्षित होता है और एब्जार्ब हो जाता है। यह हवा से ही ऑक्सीजन बनाने की तकनीक है। इस प्लांट में कुछ एब्जॉर्बेंट डालकर हवा को गुजारा जाता है, जिसके बाद हवा का नाइट्रोजन एब्जॉर्बेंट के साथ चिपक जाता है और ऑक्सीजन बाहर निकल जाता है, जिसकी आपूर्ति अस्पतालों में सीधे होगी।

सीएमएचओ डॉ.एनके मंडपे ने बताया कि मशीनें जिला अस्पताल और पिथौरा के लिए आ गई हैं। इसके लिए पिथौरा और जिला अस्पताल में पाइप लाइन का काम भी पूरा कर लिया है। इसे इंस्टॉल करने के लिए कभी भी दिल्ली से इंजीनियर्स की टीम आ सकती है। इससे हमारी ऑक्सीजन आपूर्ति की क्षमता बढ़ेगी और विपरित परिस्थिति में लोगों को लाभ मिलेगा। इस प्लांट से ऑक्सीजन सीधे ऑक्सीजन बेड तक सप्लाई होगी। जिला अस्पताल के सभी ऑक्सीजन बेड वाले वार्डों में पाइपलाइन का काम पहले हो जा चुका है। मई माह में ही जिला अस्पताल में 40 ऑक्सीजन बेड की क्षमता वाले पीडियाट्रिक वॉर्ड बनाया गया है। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन बेड की क्षमता 110 हो गई है। सिलेंडर से दिए जाने वाले ऑक्सीजन की खपत कम होगी।


अन्य पोस्ट