ताजा खबर

महंगाई, महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
25-Feb-2021 2:29 PM
महंगाई, महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 25 फरवरी।
बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदेश महिला कांग्रेस ने आज यहां राजीव गांधी चौक काली पट्टी लगाकर धरना दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री को नींद से जगाने थाली-नगाड़ा बजा जमकर प्रदर्शन भी किया। 
प्रदेश महिला कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत का कहना है कि केंद्र की गलत नीतियों के चलते महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर के दाम भी लगातार बढऩे लगे हैं। प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा इसके विरोध में आज यहां राजीव गांधी चौक पर धरना-प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम की उपस्थिति में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोपहर में प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री के नाम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने एक रैली निकाली, जिसे पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर मोतीबाग के पास रोक लिया। इसके बाद यहां उनका कुछ देर तक प्रदर्शन चलता रहा। 
महिला कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि महंगाई ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दैनिक जीवन की हर वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। बढ़ती महंगाई को नियंत्रित करने केन्द्र सरकार ने कोई भी आवश्यक कदम नहीं उठाए। महंगाई से राहत के कोई आसार नहीं देखे जा रहे हैंै। उन्होंने चेतावनी दी है कि महंगाई कम न होने पर वे सभी फिर से सड़क पर उतरने मजबूर होंगे। 


अन्य पोस्ट