ताजा खबर

105 लोगो ने सनातन धर्म में घर वापसी की
16-Jan-2026 8:10 PM
105 लोगो ने सनातन धर्म में घर वापसी की

रायपुर, 16 जनवरी। प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं हिंदु घर वापसी अभियान के प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने आज पत्रकारों को बताया कि सराईपाली में अनेकों धर्मांतरित परिवारों के 105 लोगो ने सनातन धर्म में घर वापसी की है। गुरुवार को

माँ रूद्रेश्वरी की पावन धरा सराईपाली स्थित स्वामी सुमेधानंद वैदिक गुरुकुल, कटंगपाली में महर्षि दयानंद मठ धर्मार्थ ट्रस्ट एवं समस्त सनातनियों के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पाँच दिवसीय 'संगीतमय वैदिक श्रीराम कथा एवं विश्व कल्याण महायज्ञ' का भव्य आयोजन में घर वापसी हुई ।
इस अवसर पर वैदिक परंपराओं के अनुरूप धार्मिक अनुष्ठान एवं संस्कार  हुए। 

इस पावन अवसर पर कथा वाचिका विदुषी अंजली आर्या,हरियाणा,  रविन्द्रदास महाराज, यज्ञ के ब्रह्मा डॉ.कमल नारायण आर्य , आचार्य राकेश आर्य ,  कपिल शास्त्री ,  ठाकुर राम,  चतुर्भुज आर्य,  ऋषि राज,  मदन अग्रवाल ,श्रीमती अंजू गावेल, रिंकू पाण्डेय, श्रीमती एम. लक्ष्मी ,  नंदलाल यादव जी सहित अनेक विद्वान संन्यासी ,संत-महात्मा,आचार्य सहित विभिन्न धार्मिक संगठनों व जनजातीय सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट