ताजा खबर

देखें VIDEO : सरायपाली शहर में हथिनी शावक संग पहुंची, जंगल खदेडऩे की कोशिश
24-Feb-2021 12:56 PM
देखें VIDEO : सरायपाली शहर में हथिनी शावक संग पहुंची,  जंगल खदेडऩे की कोशिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 24 फरवरी।
महासमुंद जिले के अंतिम छोर ओडिशा बॉर्डर सरायपाली में आज अल सुबह करीब 6.30 बजे  हाथिनी व शावक के अचानक आने से क्षेत्र में हडक़ंप की स्थिति है। बहरहाल हाथियों के आसपास वन विभाग द्वारा घेराबंदी कर लोगों को हाथियों की ओर जाने से रोका जा रहा है। हाथियों को खदेडऩे प्रशासनिक सूचना के बाद जिला मुख्यालय से हाथी विशेषज्ञ टीम दोपहर साढ़े 12 बजे तक सराईपाली नहीं पहुंची है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सूर्योदय के साथ ही एक मादा और एक शावक हाथी नगर पंचायत सराईपाली के वार्ड 8 झिलमिला सरस्वती शिशु मंदिर के सामने आबादी के बीच पहुंच गए। हाथियों को शहर के बीच देखकर वार्डवासियों एवं आवागमन करने वालों में भगदड़ मच गई। वन विभाग को घटना की सूचना मिलते ही सरायपाली विभागीय टीम मौके में पहुंच कर हाथी को जंगल की ओर खदेडऩे के प्रयास में जुटी है। दूसरी और हाथी की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर है। साथ ही लोगों को जागरूक एवं सतर्क रहने को कहा जा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि गोमर्डा अभ्यारण्य की ओर से बिछड़ कर उक्त हाथी यहां आ गए है। इन्हें वापस जंगल की ओर खदेडऩे महासमुन्द से विशेषज्ञ टीम निकल चुकी है। 

शहर में मुनादी
इधर, पूरे सराईपाली शहर में मुनादी की जा रही है। हाथी खुद घबराकर नगर के सडक़ पर दौड़ रहे हंै। जिससे लोग दहशत में हैं। मौके पर पुलिस व वन के अधिकारी मौजूद हैं। अब तक किसी के जन हानि की खबर नहीं है।
मंगलवार को तुमगांव पहुंचा था हाथी

ज्ञात हो कि अभी 2 दिन पूर्व ही तुमगांव नगर पंचायत क्षेत्र में एक हाथी सिरपुर से पहुंचा था। इस हाथी ने तुमगांव नगर पंचायत के वार्ड 5 के रहवासियों की बॉडी में लगाये गए केले सहित अन्य फलों के पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचाया था।

भोजन-पानी की तलाश में पहुंच रहे
इधर विशेषज्ञों का मानना है कि हाथियों ने छत्तीसगढ़ में अपना कॉरिडोर बना लिया है। परन्तु अब जंगलों में उनके भोजन पानी की कमी के कारण वे शहर की ओर पहुंच रहे हंै। गर्मी बढऩे के साथ ही हाथियों के शहर की ओर प्रवेश बढ़ेगा। इसके लिए शासन को जंगलों के भीतर ही हाथियों के भोजन पानी की व्यवस्था करनी ही होगी। अन्यथा कभी कोई बड़ी घटना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।


अन्य पोस्ट