ताजा खबर

पुरंदेश्वरी के बयान पर शैलेष की कड़ी आपत्ति
15-Feb-2021 3:24 PM
पुरंदेश्वरी के बयान पर शैलेष की कड़ी आपत्ति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 फरवरी।
भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी  ने यह कहा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को भाजपा के विषय में नहीं बोलना चाहिए 
डी पुरंदेश्वरी के इस बयान पर कड़ी आपत्ति करते हुए कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा और आर एस एस के डीएनए में जो तानाशाही है, भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का यह बयान उसीका जीता जागता सबूत है भाजपा ने लोकतंत्र तो कभी सीखा नहीं इन्हें सिर्फ और सिर्फ अधिनायक वादी मनोवृतियों से ही सरोकार है।

कांग्रेस के तो खून में लोकतंत्र और आजादी है पुरंदेश्वरी हमें यह सिखाने की कोशिश ना करें कि हमें क्या बोलना है और क्या नहीं बोलना है। लोकतंत्र में सब को बोलने का अधिकार होता है सूचना के इस युग में तो दुनिया बहुत छोटी हो गई और भाजपा यह तो चाहती है कि वह सब की आलोचना करें प्रदेश में देश में और विश्व में सब की आलोचना करें लेकिन अपनी किसी आलोचना को सुनने के लिए भाजपा कदापि तैयार नहीं है।


अन्य पोस्ट