ताजा खबर
मोतीलाल वोरा नहीं रहे
21-Dec-2020 3:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 21 दिसंबर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री मोतीलाल वोरा का सोमवार को दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे। समाचार एजेंसी एएनआई ने इसकी जानकारी दी है।
श्री वोरा कुछ समय पहले कोरोना संक्रमित हुए थे। बाद में वे स्वस्थ भी हो गए। उन्होंने रविवार को अपना जन्मदिन भी मनाया। सूत्रों के मुताबिक आज उनकी तबीयत बिगडऩे पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका निधन हो गया। श्री वोरा अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वे केंद्रीय मंत्री के अलावा उत्तरप्रदेश के राज्यपाल रहे। वे कांग्रेस संगठन में कई अहम पद पर रहे। उनके निधन पर शोक की लहर है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


