ताजा खबर

हाथरस पीडि़ता के परिवार से मिलने जा रहे राहुल, प्रियंका को यमुना एक्सप्रेस-वे पर रोका, पैदल निकले
01-Oct-2020 2:14 PM
हाथरस पीडि़ता के परिवार से मिलने जा रहे राहुल, प्रियंका को यमुना एक्सप्रेस-वे पर रोका, पैदल निकले

लखनऊ, 1 अक्टूबर। हाथरस गैंगरेप पीडि़ता के परिवार से गुरुवार को मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यमुना एक्सप्रेस-वे पर रोक लिया गया, जिसके बाद दोनों नेता यहां से पैदल ही निकल पड़े। गुरुवार की सुबह खबर आई थी कि राहुल-प्रियंका पीडि़त परिवार से मिलने जाने वाले हैं। हालांकि, इसके बाद प्रशासन की ओर से कहा गया था कि हाथरस में 1 सितंबर से 31 अक्टूबर तक कोरोनावायरस को देखते हुए धारा 144 लागू की गई है। उनके आने से पहले यूपी प्रशासन ने बड़ी संख्या में इकट्ठा होने पर रोक लगा दी थी और कई जगहों पर नाकेबंदी भी कर दी थी।


अन्य पोस्ट