ताजा खबर

रात तक 2947 पॉजिटिव, सर्वाधिक रायपुर से 544
30-Sep-2020 10:23 PM
रात तक 2947 पॉजिटिव, सर्वाधिक रायपुर से 544

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 सितंबर।
राज्य में आज रात 10.00 बजे तक 2947 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 544 रायपुर जिले से हैं। नौ जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 301, राजनांदगांव 143, बालोद 67, बेमेतरा 37, कबीरधाम 51, रायपुर 544, धमतरी 57, बलौदाबाजार 75, महासमुंद 51, गरियाबंद 51, बिलासपुर 163, रायगढ़ 240, कोरबा 153, जांजगीर-चांपा 159, मुंगेली 30, जीपीएम 0, सरगुजा 77, कोरिया 88, सूरजपुर 77, बलरामपुर 31, जशपुर 73, बस्तर 120, कोंडागांव 57, दंतेवाड़ा 111, सुकमा 29, कांकेर 65, नारायणपुर 25, बीजापुर 69 अन्य राज्य 0 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।


अन्य पोस्ट