ताजा खबर

दर्जन भर से अधिक प्रशासनिक अफसरों के तबादले
21-Sep-2020 4:14 PM
दर्जन भर से अधिक प्रशासनिक अफसरों के तबादले

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 21 सितंबर। राज्य प्रशासनिक सेवा के एक दर्जन से अधिक तबादले हुए हैं। कबीरधाम के अपर कलेक्टर ओ.पी. सिंह को बीजापुर में अपर कलेक्टर बनाया गया है। खाद्य संचालनालय के अजय कुमार अग्रवाल को इस पद के साथ-साथ अपर एमडी मार्कफेड का प्रभार भी दिया गया है। बलौदाबाजार-भाटापारा के संयुक्त कलेक्टर अरविंद कुमार पांडेय को पाठ्य पुस्तक निगम में महाप्रबंधक बनाया गया है। गरियाबंद के संयुक्त कलेक्टर निर्भय कुमार साहू को रायपुर जिले में संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है। बिलासपुर राजस्व प्रशिक्षण शाला की प्राचार्य सुश्री शिम्मी नाहिद को रायपुर में डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। रायपुर से डिप्टी कलेक्टर सूरज कुमार साहू को गरियाबंद जिले में डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। कांकेर के कोयलीबेड़ा में जनपद पंचायत सीईओ भरोसा राम ठाकुर को कोरबा में डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। कोरिया के डिप्टी कलेक्टर वीरेन्द्र लकड़ा को राजस्व मंडल बिलासपुर में अवर सचिव बनाया गया है। बेमेतरा के डिप्टी कलेक्टर दिलेराम डाहिरे को कबीरधाम में डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। रायपुर के डिप्टी कलेक्टर टेकराम माहेश्वरी को बलौदाबाजार में डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। कबीरधाम के डिप्टी कलेक्टर अरूण कुमार सोनकर को कोरिया में डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। बिलासपुर के क्षेत्रीय उपायुक्त, भूअभिलेख संदीप ठाकुर को कबीरधाम में डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। कबीरधाम के डिप्टी कलेक्टर वेदनाथ चन्द्रवंशी को बिलासपुर के क्षेत्रीय उपायुक्त, भूअभिलेख बनाया गया है।

 


अन्य पोस्ट