ताजा खबर

नांदगांव सांसद के पिता का निधन
20-Sep-2020 12:48 PM
नांदगांव सांसद के पिता का निधन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 सितंबर।
राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे के पिता शिवप्रसाद पांडे का रविवार सुबह लंबी बीमारी के चलते स्वर्गवास हो गया। 85 वर्षीय स्व. पांडे कवर्धा जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के दरिगवां के निवासी थे। आज सुबह राजधानी रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके चार पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
 
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक सहसपुर लोहारा में उनकी अंत्येष्टि की जाएगी। स्व. पांडे शिक्षक थे। बाद में वह पद इस्तीफा देकर व्यवसाय के क्षेत्र में आए। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख, अशोक शर्मा, लीलाराम भोजवानी, सुरेश एच.लाल, सुरेश डुलानी, संतोष अग्रवाल, सचिन बघेल, अशोक चौधरी, कवर्धा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह, नांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, नीलू शर्मा,  पवन मेश्राम, सौरभ कोठारी, भावेश बैद, भाजयुमो महामंत्री आलोक श्रोती समेत अन्य नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

 


अन्य पोस्ट