ताजा खबर

देखें VIDEO : कांग्रेस शासन में ही अपराध बढ़े..
13-Feb-2026 5:53 PM
देखें VIDEO : कांग्रेस शासन में ही अपराध बढ़े..

गृहमंत्री का पूर्व सीएम पर निशाना 
छत्तीसगढ़ संवाददाता 

रायपुर, 13 फरवरी । गृहमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस के कानून व्यवस्था पर सवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस झूठ की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस शासन में ही अपराध बढ़े हैं और भूपेश बघेल भाजपा पर मनगढ़त आरोप लगा रहे हैं।

श्री शर्मा ने  मीडिया से चर्चा कहा कि कांग्रेस के शासन में बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, पाटन क्षेत्र में सामूहिक हत्याकांड हुआ था, रक्षा बंधन पर बहनों के साथ बलात्कार हुआ था, और शिक्षक दिवस के दिन शिक्षिका के साथ रेप जैसी घटना घटी थी। उन्होंने कहा कि तब भूपेश बघेल की सरकार कहां थी?

श्री शर्मा ने आगे कहा कि कानून वहीं है, फिर भी भूपेश बघेल प्रदेश की माता बहनों को सुरक्षित नहीं रख पाई और आज इस कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लगाए सारे आरोप बेबुनियाद साबित होते नजर आ रहे हैं।


अन्य पोस्ट