ताजा खबर
ममता बनर्जी ने बीएनपी नेता तारिक़ रहमान को दी बधाई
13-Feb-2026 9:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
संसदीय चुनावों के नतीजे आने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांग्लादेश के लोगों को बधाई दी है.
ममता बनर्जी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “बांग्लादेश में मेरे सभी भाइयों और बहनों, सभी लोगों को मेरी तरफ से दिल से बधाई. शुभोनंदन."
उन्होंने लिखा, “उन सभी को मेरी तरफ से रमज़ान की पहले से मुबारकबाद.इस बड़ी जीत के लिए, मेरे तारिक़-भाई, उनकी पार्टी और सभी दलों को मेरी तरफ से बधाई."
ममता बनर्जी ने कहा, “दुआ है, आप सब ठीक और खुश रहें. दुआ है कि बांग्लादेश के साथ हमारे रिश्ते हमेशा अच्छे रहें.”
बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में तारिक़ रहमान की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को बड़ी जीत मिली है. इस जीत पर पीएम मोदी ने भी तारिक़ रहमान को फ़ोन कर बधाई दी है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


