ताजा खबर
हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज और महिला एसपी के बीच बहस, जानिए क्या हुआ
13-Feb-2026 9:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज कैथल में एक बैठक के दौरान महिला एसपी पर भड़क गए.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, अनिल विज पुलिस अधीक्षक (एसपी) को निर्देश दे रहे थे वो एक कथित लैंड फ़्रॉड के मामले में एक पुलिस अधिकारी को निलंबित करें.
पीटीआई ने जो वीडियो साझा किया है उसमें महिला एसपी कह रही हैं कि ‘इस तरह के आदेश का पालन करना और अधिकारी को निलंबित करना उनके अधिकार में नहीं है.'
अनिल विज इस पर कहने लगे, “मैं दे रहा हूं आदेश. मैं डीजीपी को लिखूंगा. मैं कह रहा हूं, उसे सस्पेंड करो. आपको केवल पालन करना है.”
“आपको ये लिखना है कि अनिल विज ने कहा है कि इसे सस्पेंड करो.”
इस पर महिला एसपी ने कहा, “मैं ये लिख सकती हूं, लेकिन जो मेरी पावर नहीं है वो मैं नहीं कर सकती हूं.”
इस मुद्दे पर दोनों के बीच काफ़ी देर तक बहस चलती रही. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


