ताजा खबर
लाल क़िला ब्लास्ट मामले में संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट पर विदेश मंत्रालय ने ये कहा
13-Feb-2026 8:47 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
यूनाइटेड नेशंस की एक सैंक्शन मॉनिटरिंग रिपोर्ट में जैश-ए-मोहम्मद का नाम पिछले साल दिल्ली के लाल क़िले के पास हुए जानलेवा हमले से जोड़ा गया है.
संयुक्त राष्ट्र की इस रिपोर्ट के बारे में मीडिया के एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “मॉनिटरिंग टीम की यह ख़ास रिपोर्ट सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध है और ऑनलाइन है. यह एनालिटिकल एंड सपोर्ट सैंक्शन्स मॉनिटरिंग टीम की 37वीं रिपोर्ट थी, जो 4 फरवरी 2026 को प्रकाशित हुई थी.”
उन्होंने कहा, “हमने देखा है कि उन्होंने क्रॉस-बॉर्डर टेररिज्म और टेररिज्म के ख़िलाफ़ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने पर हमारी चिंताओं के बारे में भारत के इनपुट्स पर ध्यान दिया है.” (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


