ताजा खबर
बैजनाथपारा-शास्त्री बाजार में चला बुलडोजर
12-Feb-2026 10:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
10 दुकानदारों पर जुर्माना
रायपुर,12 फरवरी।नगर निगम प्रशासन ने टीम प्रहरी अभियान चलाया गया। इस अभियान में मालवीय रोड, बैजनाथपारा, एवरग्रीन चौक, शास्त्री बाजार में मार्गो को जनहित में अतिक्रमण मुक्त किया गया।
10 से अधिक दुकानदारों पर सड़क पर अतिक्रमण करने पर लगभग 25 हजार रूपये से अधिक का ई जुर्माना वसूला गया। लगभग 50 से अधिक ठेलों, गुमटियों को हटाया गया, टीन शेड तोड़कर सड़क पर से कब्जे हटाए गए। इससे बाजार प्रमुख मार्गो का यातायात सुगम हो गया और नागरिकों को यातायात जाम की समस्या से त्वरित राहत दिलवाई गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


