ताजा खबर

स्कूल बैग से 17 किलो गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार
13-Feb-2026 10:18 AM
स्कूल बैग से 17 किलो गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

'छत्तीसगढ़' संवाददाता 
रायपुर, 13 फरवरी।
रेलवे स्टेशन में स्कूल बैग में गांजा लेकर जा रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के पास 17 किलो गांजा बरामद किया गया।

बताया गया कि रेलवे आरक्षण केंद्र में गुरुवार की रात राघवेंद्र सिंह नामक युवक की पुलिस ने तलाशी ली।  उसके पास स्कूल बैग से 17 किलो गांजा बरामद किया। इसकी कीमत ढाई लाख रुपए बताई गई है।

आरोपी से पूछताछ चल रही है। पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।


अन्य पोस्ट