ताजा खबर

बांग्लादेश में बीएनपी की 'जीत' पर पीएम मोदी ने क्या कहा
13-Feb-2026 10:17 AM
बांग्लादेश में बीएनपी की 'जीत' पर पीएम मोदी ने क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की 'जीत' पर पार्टी अध्यक्ष तारिक़ रहमान को बधाई दी है.

पीएम मोदी ने कहा कि यह 'जीत' तारिक़ रहमान के नेतृत्व पर बांग्लादेश की जनता के भरोसे को दिखाती है.

उन्होंने कहा, "भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा. मैं हमारे बहुआयामी संबंधों को मज़बूत करने और साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए आपके (तारिक़ रहमान) साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं."

बांग्लादेश में जारी मतगणना के रुझानों में बीएनपी के नेतृत्व वाले गठबंधन को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है.

बीबीसी बांग्ला सेवा के मुताबिक़, अब तक बीएनपी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 128 सीटों पर जीत हासिल कर ली है, जबकि जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन को 46 सीटों पर जीत मिली है.

वहीं, अन्य के खाते में अब तक आठ सीटें आई हैं. मतगणना अभी जारी है.

बांग्लादेश में सरकार बनाने के लिए 151 सीटों की ज़रूरत है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट