ताजा खबर

देखें VIDEO : ट्रेड यूनियनों की कल हड़ताल, कांग्रेस का समर्थन भी
11-Feb-2026 10:31 PM
देखें VIDEO : ट्रेड यूनियनों की कल हड़ताल, कांग्रेस का समर्थन भी

मशाल रैली निकली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 फरवरी। देश की दस प्रमुख ट्रेड यूनियनों और सौ से अधिक जन संगठनों के आह्वान पर केंद्र सरकार द्वारा लागू की जा रही चार श्रम संहिताओं एवं कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में बुधवार को रमशाल रैली निकाली गई। कर्मचारी भवन बूढ़ापारा से शुरू हुई रैली के बाद सभा का आयोजन किया गया। हड़ताल को कांग्रेस ने भी समर्थन दिया है।

प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिलों को पत्र जारी किया है।

दस प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, विभिन्न स्वतंत्र महासंघों और संगठनों ने 12 फरवरी 2026 को देशव्यापी आम हड़ताल का आह्वान किया है। यूनियनों का आरोप है कि व्यापक विरोध के बावजूद अधिसूचित की गई चार श्रम संहिताएं श्रमिक हितों के प्रतिकूल हैं। उनका कहना है कि यह हड़ताल श्रमिकों के अधिकारों, सार्वजनिक उपक्रमों और व्यापक जनहित की रक्षा के लिए आयोजित की जा रही है।

 

सभा को संबोधित करते हुए ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच के संयोजक धर्मराज महापात्र ने प्रदेश के सभी श्रमिकों से हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेने और इसे सफल बनाने की अपील की।

 

 


अन्य पोस्ट