ताजा खबर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,12 फरवरी।भारत माला परियोजना मुआवजा घोटाला मामले में फरार दो राजस्व अफसरों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है।
ईओडब्ल्यू-एसीबी ने तत्कालीन तहसीलदार शशिकांत कुर्रे औरलखेश्वर प्रसाद किरण तत्कालीन नायब तहसीलदार गोबरा नवापारा, जिला रायपुर को गिरफ्तार किया है।
दोनों अफसरों पर पद का दुरुपयोग कर आपराधिक षड्यंत्रपूर्वक अपने अधीनस्थ पटवारी, राजस्व निरीक्षक, भू-माफिया व अन्य के साथ मिलकर कूटरचित राजस्व अभिलेख दस्तावेज तैयार कर प्रभावित भू-स्वामियों को वास्तविक मुआवजा से कई गुना अधिक मुआवजा राशि दिलवाकर शासन को करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति कारित की गई।
बताया गया कि शशिकांत कुर्रे और लखेश्वर प्रसाद किरण को आज गिरफ्तार करने के बाद विधिवत न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर विस्तार से पूछताछ की जा रही है।
सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका निरस्त कर दी गई थी, और विशेष न्यायालय रायपुर में कुर्की की कार्रवाई के लिए प्रकरण विचाराधीन है ।


