ताजा खबर
पूर्व डीजीपी विश्वरंजन की तबीयत बिगड़ी, गंभीर
11-Feb-2026 8:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 फरवरी। छत्तीसगढ़ पूर्व डीजीपी विश्वरंजन की तबीयत खराब है। वे पिछले एक महीने से पटना के एक अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
आईपीएस के वर्ष-73 बैच के अफसर विश्वरंजन रिटायर होने के कुछ समय बाद अपने गृह राज्य पटना शिफ्ट हो गए थे।
राज्य बनने से पहले भी यहां सेवाएं दे चुके हैं। वो रायगढ़ एसपी रहे हैं। आईबी में भी लंबे समय तक पोस्टेड रहे हैं। यहां वर्ष-07 से वर्ष-011 तक डीजीपी के पद पर रहे हैं। साहित्य गतिविधियों की वजह से उनकी अलग पहचान रही है।
पिछले कुछ समय उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, इसके बाद से उन्हें पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


